Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में परिवहन मंत्री नितिन ग़डकरी ने किया 29 प्रोजेक्टों का उद्धाटन,...

पंजाब में परिवहन मंत्री नितिन ग़डकरी ने किया 29 प्रोजेक्टों का उद्धाटन, लुधियाना से बठिंडा तक बनेगा हाईवे

NRI SANJH JALANDHAR (10 January)


केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब मे पहले ही दिल्ली कटरा एक्सप्रेस का काम चल रहा है। जिससे आवाजाई भी काफी सही हो जाएगी और लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। बुधवार को होशियारपुर पहुंचे परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 4 हजार करोड़ के 29 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इसी के साथ 12 हजार करोड़ से तैयार होने वाले अन्य प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी भी दी। होशियारपुर से बठिंडा के लिए हाईवे तैयार किया जाएगा। जिस पर 2 करोड़ रुपए के करीब खर्च किए जाएगें। इस हाईवे के तैयार होने के बाद 75 किलोमीटर का सफर 45 मिनट का रह जाएगा।


दिसंबर 2025 तक तैयार होगा प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट से कनेक्टविटी


नितिन गडकरी ने कहा कि लुधियाना से बठिंडा तक ग्रीनफील्ड हाईवे दिसंबर 2025 तक बनाया जाएगा। इसकी हलवारा एयरपोर्ट के साथ कनेक्टिविटी भी दी जाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और आसानी से एयरपोर्ट भी पहुंच जाए। इस दौरान उन्होंने जालंधर में तैयार होने वाले हाईवे प्रोजक्ट के बारे में भी जानकारी दी है। जालंधर से भी जो नए हाईवे गुजरने है व बनाए जाने हैं। उन्हें जल्द ही शुरु करवाने के लिए भी कहा।


इन प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन


इन प्रोजेक्ट्स में सबसे अहम होशियारपुर से NH 703 A पर स्थित जालंधर-कपूरथला रोड के 40 करोड़ की लागत से तैयार हुए 9 किलोमीटर लंबा फोरलेन हिस्सा है। इसके अलावा NH 703 A पर ही स्थित जालंधर-मक्खू रोड पर 3 छोटे पुलों की मरम्मत होनी है।

इसके साथ ही जालंधर-फगवाड़ा (NH 44) हाईवे पर स्थित दकोहा अंडरपास का उद्घाटन किया। 14 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया गया है। जिससे दकोहा और वड़िंग क्षेत्र के लोगों को हाईवे पर एंट्री एग्जिट करने में भारी सुविधा मिलेगी।

लुधियाना के प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण
नितिन गडकरी ने लुधियाना में जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को जोड़ने वाले फोरलेन लाडोवाल बाइपास का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। लाडोवाल बाइपास के निर्माण से लुधियाना-फिरोजपुर राजमार्ग से दिल्ली-जालंधर राजमार्ग (NH 44) जुड़ जाएगा। इस दौरान फगवाड़ा व होशियारपुर बाइपास सहित फगवाड़ा होशियारपुर फोरलेन निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।

फगवाड़ा होशियारपुर के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी


फगवाड़ा होशियारपुर के बीच बन रहे फोरलेन से कनेक्टिविटी 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी। ये सफर एक घंटे से घटकर 30 मिनट का रह जाएगा। बाइपास के निर्माण से शहर में रहने वाले लोगों को भी भीड़ से निजात मिलेगी। नेशनल हाईवे 44 (जीटी रोड) से होशियारपुर का सीधा संपर्क होगाा। इसके साथ सेतु बंधन योजना के तहत जालंधर के कंगनीवाल गांव में रेलवे ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया। इसका निर्माण 46 किलोमीटर लंबे जालंधर बाइपास प्रोजेक्ट में ही किया जा रहा है।

फिरोजपुर बाइपास का भी शिलान्यासअमृतसर, कपूरथला और लुधियाना जिलों में कुल 9 परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। फोरलेन फिरोजपुर बाइपास का भी शिलान्यास किया गया। करतारपुर-अमृतसर के बीच गहरी मंडी गांव और तरनतारन में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और सुल्तानपुर लोधी-मक्खु पर दो लेन रेलवे ब्रिज का शिलान्यास किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments