जालंधर के सुच्ची गांव में खेत में काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलजार सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो लम्मा पिंड का रहने वाला था।जानकारी के अनुसार गुलजार सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हुए खेत का काम कर रहा था। काम के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और अचानक वह पलट गया।
हादसे में गुलजार ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। घटना का पता लगते ही अन्य किसान और गांववासी मौके पर पहुंच गए और उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक वह पहले ही दम तोड़ चुका था।गुलजार सिंह की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और पूरे गांव पर शोक की लहर छा गई है।


