Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सखराब मौसम के कारण नहीं उड़ा चार्टड प्लेन, हेमंत सोरने की गिरफ्तारी...

खराब मौसम के कारण नहीं उड़ा चार्टड प्लेन, हेमंत सोरने की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन हो सकते हैं सीएम

NRI SANJH JALANDHAR (1 February)


हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। नए मुख्यमंत्री को लेकर झारखंड में सस्पेंस बना हुआ है। नए सीएम का चुनाव करने के लिए वीरवार को विधायक चार्टड प्लेन से झारखंड जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण प्लेन को रनवे पर ही रोकना पड़ा। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।


अस्तीफा देने से पहले हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे। सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की। यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की। इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूद रहीं।


हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब सभी की निगाहें झारखंड मुक्ति मोर्च के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के राजतिलक पर टिकी हुई हैं. चंपई सोरेन को झामुमो ने राज्य का अगला सीएम बनाने का फैसला लिया है. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है।

झारखंड में महागठबंधन को अब अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है। हैदराबाद जाने के लिए महागठबंधन के विधायक रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं, लेकिन घना कोहरा होने की वजह से फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर पाईं। दो घंटे से एयरपोर्ट पर ही विधायक इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले न्यूज एजेंसी ANI ने गठबंधन के एक विधायक के हवाले से जानकारी दी थी कि विधायक रांची एयरपोर्ट से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद रवाना हो गए हैं।

हैदराबाद में विधायकों को ले जाने के लिए बसें पहुंच गई हैं। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए विधायक वहां सुरक्षित रहेंगे।यह फैसला तब लिया गया, जब विधायक दल के प्रतिनिधियों के साथ चंपई सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सर्किट हाउस लौटे।

महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा- ‘हमने कल नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हमने उनसे इसे जल्दी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने (राज्यपाल) भी कहा है कि वो जल्द ही करेंगे।

बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन सहित 5 MLA रांची में ही रहेंगे, जो हालात पर नजर रखेंगे और राज्यपाल के बुलावे का इंतजार करेंगे। बीजेपी ने भी कल (2 फरवरी) अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।इधर, ED को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड गुरुवार को नहीं मिली है।

कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। होटवार जेल में हेमंत सोरेन की रात कटेगी। कोर्ट कल रिमांड पर फैसला सुनाएगी। वहीं, हेमंत की याचिका पर पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में अर्जेंसी नहीं दिखती। कपिल सिब्बल ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर कल सुनवाई हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments