NRI SANJH JALANDHAR (12 January)
अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिस को लेकर पूरे राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है। क्योंकि 22 जनवरी को ही रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने राज्य में ड्राई डे का ऐलान कर दिया है।
उद्घाटन समारोह में होगी जानी-मानी हस्तियां शामिल
भव्य राममंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी समेत देश के 100 से अधिक वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। इस समारोह को यूपी सरकार एक त्योहार के रूप में मनाना चाहती है। जिस कारण राज्य के सभी शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि कि उत्तर प्रदेश सरकार 2024-2025 के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई है। योगी सरकार ने नई आबकारी नीति में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है।


