NRI SANJH JALANDHAR (1 MAY)
मध्य प्रदेश के इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा एक कथा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कथा स्थल पर एक महिला धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी , लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे जाने से रोक दिया। इस बात से महिला इतनी आहत हुई की उसने अपनी हाथ की नस काट ली। इसके बाद उसे गंभीर घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें कि इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के कनकेश्वरी गार्डन में बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा का आयोजन किया गया। इसी दौरान कथा स्थल पर एक महिला सीमा वहां पहुंची जो की मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया, जिसके बाद महिला ने अपनी हाथ की नस काट ली और बेहोश हो गई। इसके बाद कनकेश्वर संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।


