Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबएयरपोर्ट से वापिस जालंधर आ रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों...

एयरपोर्ट से वापिस जालंधर आ रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, खड़ी ट्रॉली टकराई कार

NRI SANJH JALANDHAR (15 JANUARY)

अमृतसर एयरपोर्ट से वापस अपने घर मॉडल टाउन लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कालिया कॉलोनी के सामने हाईवे पर खड़ी ट्राली से टकराने के बाद कार टकरा गई। तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा रोड पर खड़ी पराली से लदी ट्रॉली से हुए है। जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

2 महिलाओं समेत व्यक्ति की मौत

हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 महिला और 1 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं यह हादसा ओवरस्पीड के कारण बल अस्पताल के नजदीक हुआ।

कार सवार अमृतसर से पठानकोट चौक की ओर आ रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पराली से भरी ट्राली में पीछे से जा टकराई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों के शवों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीनों मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सारी घटना सर्विस रोड के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार कार ट्राली के नीचे घुस गई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments