Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सAap और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, चंडीगढ़ में हुआ गठबंधन

Aap और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, चंडीगढ़ में हुआ गठबंधन

NRI SANJH JALANDHAR (15 January)

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। अब दोनों पार्टियों मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेसी नेता पवन बंसल ने इस गठबंधन का ऐलान किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच यह गठबंधन कुछ शर्तों पर किया गया है।

मेयर AAP का होगा

कांग्रेस और आप के गठबंधन में अगर मेयर के चुनाव के नतीजे दोनों पार्टियों के पक्ष में आते हैं तो आम आदमी पार्टी के पार्षद को चंडीगढ़ का मेयर बनाया जाएगा। वहीं कांग्रेस के नेता को डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी का पद दिया जाएगा।

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद है और इनके अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता है। यहां भाजपा के 14, AAP के 13, कांग्रेस के 7 और एक पार्षद अकाली दल का है।

मेयर चुनाव के लिहाज से देखें तो भाजपा को बहुमत है क्योंकि उनके पास 14 पार्षदों के अलावा चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर का भी वोट है। इससे पहले 2 बार इसी वजह से भाजपा की सर्बजीत कौर और अनूप गुप्ता एक-एक साल के लिए मेयर बन चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments