Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलदिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज पैसेंजर...

दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज पैसेंजर ने पायलट को जड़ा थप्पड़

NRI SANJH JALANDHAR (15 JANUARY)

इंडिगो फ्लाइट के उड़ने का 13 घंटे से इंतजार कर रहे पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया। मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। यहां इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को पीट दिया।घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। करीब 13 घंटे लेट होने से पैंसेजर परेशान था।चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल देघटना की एक वीडियो सामने आई है।

इसमें पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल दे। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments