NRI SANJH JALANDHAR (28 January)
दसुहे में ट्रक और कार की भिड़ंत में जालंधर के पांच लड़कों की मौत के मामले में नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कार ड्राइवर ऋषभ ने हादसे से कुछ मिनट पहले ही बनाया था। उस समय वह पठानकोट की ओर से जालंधर लौट रहे थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सभी लड़के मस्ती में डूबे हुए थे कि जब गाड़ी की स्पीड 130 तक पहुंच गई । सभी लड़के जोर-जोर से गाना लगा कर मस्ती कर रहे थे किसे पता था कि ये मस्ती उनकी आखिरी बार होगी।
वीडियो में दिख रहे मीटर से लग रहा है कि युवक तेज रफ्तार में थे। हालांकि, दुर्घटना के कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बता दें कि शुक्रवार शाम को दसुआ के पास कार और ट्रक की टक्कर के दौरान कार में ब्लास्ट हो गया था। जिसमें जालंधर सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और पांचवें दोस्त की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


