Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबरेलवे फाटक पर ब्लास्ट, गेटमैन घायल

रेलवे फाटक पर ब्लास्ट, गेटमैन घायल

NRI SANJH JALANDHAR (29 February)

जालंधर पठानकोट हाइवे पर खुड्डा खुराला के पास रेलवे फाटक पर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है, जिसमें गेटमैन सोनू गंभीर रुप से घायल हुआ है। चेहड़ू पुल के पास भी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं सोनू को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। 

जानकारी मुताबिक जालंधर पठानकोट रेल मार्ग पर गांव पल्ला चका 71 नंबर फाटक नजदीक सुबह करीब 11.30 बजे धमाका होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि उक्त धमाका वहां पड़ी पोटाश के कारण हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इलाके को पूरा सील कर दिया गया है। इसको लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी चैकिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments