Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसरकारी ऑफिस पर ताला जड़ने के मामले में सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री...

सरकारी ऑफिस पर ताला जड़ने के मामले में सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशू समेत 7 नेताओं पर FIR

NRI SANJH JALANDHAR (29 February)

लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, कांग्रेस लुधियाना के प्रधान संजय तलवार, पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर मलहोत्रा सहित कई कांग्रेसियों पर FIR दर्ज की है। नगर निगम के कामों बाधा डालने को लेकर थाना कोतवाली पुलिस ने एक्शन लिया है। 

जानकारी मुताबिक नगर निगम के चौकीदार अमित कुमार ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि बीते मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मैं नगर निगम के गेट पर तैनात था। इस दौरान उक्त नेताओं ने नगर निगम ऑफिस के अंदर दाखिल होने की कोशिश की और धक्का मुक्की की थी।

जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी मुझे घेर लिया था। जिसके बाद वर्कर्स ने ऑफिस को ताला लगा दिया गया। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments