NRI SANJH, JALANDHAR (5 January)
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से इकट्ठे होने जा रहे हैं। 2 महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी और जहां तक की मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया और अर्जुन की फैमिली को भी। लेकिन अर्जुन कपूर लगातार मलाइका को फॉलो करते आ रहे थे।

शादी क्यों बनी थी ब्रेकअप की वजह
सूत्रों के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच दूरी की वजह दोनों की शादी थी। जानकारी के अनुसार दोनों में से एक शादी करके सेटल होना चाहता था। लेकिन दोनों में से कोई भी इस बात को लेकर राजी नहीं हुआ। जिस कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। वही इस अफवाह को लेकर अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट भी शेयर की थी।
अरबाज खान से रिश्ता तोड़ने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 8 साल से रिलेशनशिप में थी। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने और कितना प्यार है, इसके लिए लगातार ही सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे के लिए फोटो भी शेयर की है।




