NRI SANJH JALANDHAR (31 January)
मुक्तसर में गांव लुंडेवाला के पास से गुजर रही राजस्थान फीडर नहर में दो युवक अपने भाई की शादी से पहले नहर में कूद गए। जिनकी तलाश ग्रामीण और प्रशासन गोताखोरों की मदद से की जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार में शादी थी। परिवारिक मैंबरों ने बताया कि दोनों युवक शादी के कपड़े खरीदने जा रहे थे। नहर में छलांग लगाने वाले युवकों की पहचान सुखजिंदर सिंह एवं राजविंदर सिंह के रूप में हुई है।

डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू ने बताया कि गांव वासी जग्गा सिंह ने बताया कि नौजवान सुखजिंदर सिंह एवं राजविंदर सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी बीच बाइक चला रहा सुखजिंदर सिंह ने अपनी बाइक सड़क पर डालकर अचानक नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद में उसे बचाने के लिए राजविंदर सिंह वासी लुंडेवाला ने भी छलांग दी। डीएसपी जसवीर सिंह एवं एसएचओ गिद्दडबाहा ने गोताखोरों की सहायता से उक्त नौजवानों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

गांव के सरपंच बेअंत सिंह ने बताया कि नौजवानों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुखजिंदर सिंह के भाई का 2 फरवरी को शादी थी जिसके लिए उक्त दोनों नौजवान कपड़े लेने के लिए बाइक पर सवार होकर गिद्दड़बाहा जा रहे थे कि अचानक यह घटना घटित हो गई।



