दिल्ली-देहरादून हाईवे कांवड़ यात्रा के कारण पूरी तरह बंद

NRI SANJH JALANDHAR (29 JULY)

Advertisement
Google search engine

कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार से 2 अगस्त तक दिल्ली-देहरादून हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कांवड़ियों के लिए हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते आरक्षित रहेंगे।

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था। मध्यम वाहनों पर 25 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया था। सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को है। कांवड़ियों की संख्या ऐसे में तेजी से बढ़ेगी। हरिद्वार से जल लेकर आने वालों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर से कांवड़ लेने जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई से NH-58 दिल्ली-दून हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है

मेरठ के एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार,दिल्ली-दून हाईवे पर सोमवार से जाने वाले वाहन अब निर्धारित डायवर्जन प्लान के अनुसार अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।

Advertisement
Google search engine