NRI SANJH JALANDHAR (23 January)
अमेरिका के शिकागो में दो अलग-अलग घरों में फायरिंग में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि फायरिंग की दोनों घटनाएं शिकागो स्थित इलिनोइस के जोलियट में वेस्ट एकर्स रोड स्थित दो घरों में हुईं। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लोगों को किस वजह से मारा ये अभी साफ नहीं है।

पुलिस ने आरोपी को खतरनाक घोषित किया
फायरिंग करने वाले की पहचान 23 साल के रोमियो नेंस के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेंस लाल रंग की टोयोटा कैमरी गाड़ी चला रहा है। उसके पास हथियार हैं और उसे खतरनाक घोषित किया गया है। पुलिस ने लोगों से उसकी जानकारी देने की अपील की है।


