NRI SANJH JALANDHAR (7 March)
यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को दूसरी शादी कर पत्नी से बहाना बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने चोरी चुपके से दूसरी शादी कर ली थी। बीते एक साल से अपनी पत्नी से छुट्टी ना मिलने का बहाना बनाकर घर नहीं जा रहे थे। शक होने पर पहली पत्नी ने खोजबीन शुरू की और पति पर के ठिकाने पर पहुंच गई। दूसरी महिला के साथ देखकर पहली पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। पहली पत्नी ने पति पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पत्नी का कहना है कि पति बार-बार कमरा बदलता था इसलिए वह जल्दी तलाश नहीं कर पाई पर बीते बुधवार को पत्नी अपनी बहन के साथ तलाशते हुए पति के ठिकाने पर पहुंच गई। जहां पत्नी ने देखा कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा था। काफी देर तक हंगामा के बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।


