Monday, July 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनललंबी बीमारी के बाद प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर...

लंबी बीमारी के बाद प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता चंद्रप्रभाष शेखर का निधन

NRI SANJH JALANDHAR (15 MARCH)

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता चंद्रप्रभाष (सीपी) शेखर का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह कई बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।

उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी शोक जताया है। कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है – “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी श्री चंद्र प्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments