मौसम की मार और ‘मुसीबतों का अंबार’: बारिश से कहीं मलबा तो कहीं खिसकी सड़क, ये 13 मार्ग बंद…

NRI SANJH JALANDHAR (27 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

देवभूमि में मौसम की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कहीं भारी बारिश तो कही लैंडस्लाइड की वजह से तबाही के नजारे देखने को मिल रहा है। वहीं पछवादून और जौनसार बावर में हो रही बारिश से कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने के कारण दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद हो गए हैं।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड का कोटी-ढलानी-नंदा की चौकी-आमवाला-धौलास मोटर मार्ग सड़क कटाव के कारण बंद है। धान गांव-मिसराज पट्टी मोटर मार्ग पर दो स्थान पर मलबा आया है। सिलक्यारा सुरंग कार्यों के लिए जा रहा ट्रक आधा खाई में लटका हुआ है।


लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड चकराता का टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर गौराघाटी-लावड़ी-मानथात मोटर मार्ग चार स्थान पर मलबा आने से बंद है। लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया का डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम-बडनू-दातनू मोटर मार्ग तीन स्थान पर, शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटर मार्ग तीन स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर बंद है।

वहीं लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का गडूल-सकरौल मोटर मार्ग तीन स्थान पर, बाढ़वाला-जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग दो स्थान पर, गौराघाटी-रंगेऊ मोटर मार्ग दो स्थान पर व प्यूनल मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।

Advertisement
Google search engine