NRI SANJH JALANDHAR (24 February)
मोगा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव मेहना के पास नाले में 17 साल के युवक का शव मिलने के बाद इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। मृतक के भाई ने बताया कि मणिकरण सिंह गुरुवार सुबह दो दोस्त हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के साथ फिल्म देखने जाने की बात कहकर निकला था। रात तक घर न पहुंचने पर उसने पुलिस के पास अपने भाई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर उसके दो दोस्तों कुलविंदर सिंह और हरजीत सिंह से पूछताछ की तो पता चला कि हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह ने मिलकर मणिकरण सिंह की हत्या कर मोगा के महिना गांव के पास नाले में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मणिकरण सिंह के शव को बरामद किया। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में एक और NRI की हत्या का खुलासा किया।
15 दिन पहले 3 दोस्तों हरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह और मणिकरण सिंह ने मिलकर बधनी खुर्द में NRI मनदीप सिंह की उसके ही घर में हत्या कर दी थी। NRI मनदीप सिंह घर पर अकेले रहता था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को NRI का शव घर से बरामद कर मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसके पड़ोसी जग्गा सिंह ने बताया कि 15 दिन से मनदीप सिंह का न तो फोन लगा, न ही गांव में किसी ने उन्हें देखा। जिसके बाद उन्होंने सोचा कि मनदीप सिंह बाहर चले गए होंगे।
वहीं मणिकरण और मनदीप सिंह का कत्ल क्यों किया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया।


