Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमेयर चुनाव आज, बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और आप लगाएगी...

मेयर चुनाव आज, बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और आप लगाएगी जोर

NRI SANJH JALANDHAR (30 January)


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर मेयर चुनाव लड़ रही है। आज चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान दोनो पार्टियां बीजेपी को हराने के लिए पूरा जोर लगाएगीं। आप और काग्रेस में गठबंधन हुआ है। इसका नुकसान वोटिंग के दौरान बीजेपी को हो सकता है। वहीं लोकसभा चुनाव में आप कांग्रेस गठबंधन करेगीं या नहीं। इस बारे में अभी हाईकमान ने फैसला नहीं सुनाया है। लेकिन मेयर चुनाव के बाद फैसला आ सकता है। मेयर इलेक्शन के मद्देनजर धारा-144 लगाई गई है। करीब 700 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी एक्स्ट्रा पैरा मिलिट्री फोर्सेज लगाई गई हैं।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कहा था। कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के गठबंधन और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। गठबंधन के पास बहुमत है, लेकिन भाजपा मेयर बनाने का दावा कर रही है। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में सांसद का भी वोट होता है। बीजेपी के 14, आप के 13, कांग्रेस के 7 और अकाली दल का एक पार्षद है। एक वोट सांसद किरण खेर का है।


इनके बीच है मुकाबला
कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी ने अपना नाम वापस ले लिया था। आप की ओर से प्रत्याशी कुलदीप कुमार हैं। कुलदीप का मुकाबला बीजेपी के मनोज सोनकर से है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का भरोसा जताया था। 35 पार्षदों वाले चंडीगढ़ नगर निगम में 14 पार्षद बीजेपी के हैं जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के क्रमश: 13 और 7 पार्षद हैं। इन तीन दलों के अलावा यूटी में एक पार्षद शिरोमणि अकाली दल का भी है। इसके अलावा बीजेपी सांसद किरण खेर पर इस चुनाव में वोटिंग करेंगी।


हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा चुनाव
पहले चंडीगढ़ चुनाव 18 जनवरी को होना था लेकिन चंडीगढ़ के उपायुक्त ने मेयर चुनाव की तारीख को आखिरी समय में स्थगित कर छह फरवरी कर दिया था। इसके बाद विपक्षी दलों अदालत का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मेयर चुनाव टालने के चंडीगढ़ प्रशासन के आदेश को रद्द कर दिया था औऱ कहा था कि आदेश दिया था कि मेयर चुनाव 30 जनवरी को करवाए जाएं।


हंगामा होने के पूरे आसार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हंगामा होने के भी पूरे आसार हैं। इसी वजह से प्रशासन ने नगर निगम बिल्डिंग पर पुलिस-बल की भारी तैनाती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ नगर निगम की थ्री लेयर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 800 पुलिसकर्मियों के अलावा अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments