Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलभारतीय विमान अफगानिस्तान में हुआ क्रैश

भारतीय विमान अफगानिस्तान में हुआ क्रैश

NRI SANJH JALANDHAR(21 January,)

मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है. अफगानिस्तान के स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति विभाग के एक अधिकारी जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से रविवार (21 जनवरी) को बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर एक टीम कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना इलाके में भेजी गई है।

हालांकि, इस मामले पर MoCA और DGCA के सूत्रों ने बताया कि अभी तक कोई निर्धारित भारतीय एयरलाइन/ऑपरेटर के बारे में जानकारी नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त विमान कोई चार्टर प्लेन है, जिसकी जांच अफगानिस्तान से की जा रही है। अब तक आधिकारिक सूत्रों ने इस दुर्घटना से होने वाले नुकसान और इसके होने के कारण के बारे में कुछ नहीं कहा है। अभी तक विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है. हो सकता है कि ये कोई विदेशी विमान हो. हालांकि, अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने बताया कि विमान उत्तरी बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments