NRI SANJH JALANDHAR (18 MARCH)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पहली बार 78 वर्षीय ब्रेन डेड डोनर से निकाली गई दो किडनी एक अन्य मरीज में ट्रांसप्लांट की गईं।सर्जरी के बाद दोनों किडनी ने अच्छा काम किया। दिल्ली की 51 वर्षीय महिला प्राप्तकर्ता, जो लगभग पांच वर्षों से डायलिसिस पर थी, अब उसके शरीर में दो किडनी नहीं बल्कि चार किडनी हैं।


