NRI SANJH JALANDHAR (18 March)
साबरमती-आगरा केंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गईँ औऱ दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। ये हादसा रात करीब 1.10 मिनट पर रात राजस्थान के अजमेर में मदार स्टेशन के पास हुआ। गनीमत यह रहा कि दोनों ट्रेनो की स्पीड काफी धीमी थी। जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन देर रात को हुए एक्सीडेंट के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्रियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन मालगाड़ी से टकराई तो चार डिब्बे पटरी से उतर गए। जब हादसा हुआ तो उसके तुरंत बाद लोगों ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया लेकिन कोई भी अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचा, जिस कारण यात्रियों को पैदल ही स्टेशन तक जाना पड़ा और शहर भी।


