Monday, June 1, 2026

Google search engine
HomeCrimeलॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो घायल

NRI SANJH JALANDHAR (21 January)

Cp स्वपन शर्मा ने जालंधर में बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर घायल हुए हैं और एक पुलिस कर्मी की पगड़ी से छूकर गोली निकल गई जिसकी जान बच गई। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां भारी सुरक्षा बल मौजूद है। गैंगस्टरों की पहचान जालंधर के रहने वाले नितिन और होशियारपुर के बुल्लुवाल का रहने वाले आशीष के रूप में हुई है।

Cp स्वप्न शर्मा ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों के संबंध है। दोनों गैंगस्टर हत्या और अन्य कई मामलों में वांछित है। दोनों आरोपी लकी और गुर्जर के साथ काफी समय से लिंक में थे सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस में नामजद मनु और रूपे को सिद्धू हत्या के बाद लकी ने होशियारपुर में अपने पास ठहराया था।

फिलहाल पुलिस सभी एंग्लो से इसकी जांच कर रही है। दोनों किसी की रेकी कर रहे थे लेकिन समय रहते ही पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान 15 से 20 के करीब फायर हुए हैं।

देखे की तस्वीरे और वीडियो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments