पेनकिलर-एंटीबायोटिक्स सहित 70 दवाओं के दाम हुए काम, सरकार ने बजट में लिया फैसला

NRI SANJH JALANDHAR (8 AUGUST)

Advertisement
Google search engine

सरकार ने बजट के लगभग दो सप्ताह के बाद आम लोगों को बड़ी राहत दी है। पेनकिलर से लेकर एंटीबायोटिक्स सहित 70 जरूरी दवाओं के दाम को घटाने का डिसीजन लिया है। इस फैसले से आम लोगों के लिए कई बीमारियों का इलाज कराना सस्ता हो जाएगा। देश में करोड़ों लोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए पेनकिलर से लेकर एंटीबायोटिक्स जैसी दवाएं खरीदते हैं। जरूरी दवाओं के दाम कम करने से देश में करोड़ों लोगों को सीधा फायदा होगा।

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की हाल ही में बैठक हुई। इस मीटिंग में कई जरूरी दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया गया। सरकार ने NPPA की बैठक में लिए गए फैसले को इस सप्ताह आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया। एनपीपीए देश में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं के दाम को रेगुलेट करती है, जिनका विभिन्न बीमारियों के इलाज में आम लोग या ज्यादातर लोग यूज करते हैं। बता दें कि बैठक में 70 दवाओं और 4 विशेष दवाओं के दाम को कम करने का फैसला लिया गया है। सरकार का यह फैसला पिछले महीने पेश हुए बजट के लगभग दो सप्ताह बाद आया है।

सस्ती होने वाली हैं ये दवाएं

एनपीपीए ने इस बैठक में 70 दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया। इनमें दर्द निवारक की दवाएं यानी पेनकिलर (Pen killers), बुखार, एंटीबायोटिक्स (Anti-biotics), मांसपेशियों के दर्द, इन्फेक्शन, डायरिया, ब्लड प्रेशर (BP), डायबिटीज, और हार्ट (Heart) सहित कई लाइफ स्टाइल बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा 4 स्पेशल फॉर्मूलेशन वाली दवाओं के दाम को भी कम करने का फैसला लिया है। सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह दवाओं के दाम को फिफायती बनाने की दिशा में पहल जारी रखेगी।

Advertisement
Google search engine