परणीत कौर को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, राजा बडिंग ने दिया बयान

NRI SANJH JALANDHAR (23 January)

Advertisement
Google search engine

सांसद और विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर पटियाला से कांग्रेस की उम्मदीवार नहीं होंगी। पार्टी में खराबी करने वाले को नोटिस नहीं बल्कि बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अगर कोई अपने निजी विचार देना चाहता है तो उसे बिना कांग्रेस पार्टी के ऐसा कर सकता है। वह पार्टी से अलग होकर अपने निजी विचार रखे। ये वाक्य कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वड़िंग ने कहे।

मंगलवार को कांग्रेस ने परणीत कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। राजा बडिंग ने कहा कि कोई भी कांग्रेस पार्टी में रहकर अपने निजी विचार नहीं रख सकता। जिसे अपने निजी विचार रखने हैं वह बिना पार्टी के अपने विचार रखें। पार्टी खराब करने वालों बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

मुझे भी पार्टी में रहकर निजी विचार रखने का हक नहीं

राजा वड़िंग ने कहा कि जितनी देर कांग्रेस में अगर कोई व्यक्ति है तो उसे अपने निजी विचार रखने की अनुमति नहीं है। बतौर प्रधान मैं भी कांग्रेस के प्लेटफॉर्म पर ही बात कर सकता हूं। मुझे भी अपने निजी विचार रखने का कोई अधिकार नहीं है।

Advertisement
Google search engine