पंजाब में फिर से मेहरबान होगा मौसम, अलर्ट जारी

NRI SANJH JALANDHAR (18 JULY)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। लोगों को भारी गर्मी से जूझना पड़ रहा था लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने लोगों को खुशखबरी दी है और बारिश होने की संभावना जताई है। अनुमान यह है कि आने वाले समय में पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में लुधियाना, रूपनगर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब, एस. बी. एस. नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर शामिल हैं। अलर्ट के अनुसार इन जिलों में 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही आसमानी बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की भी संभावना है।

मौसम को देखते हुए लोगों को बारिश के दौरान और बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने के लिए मना किया गई है। साथ ही खुद का बचाव करने के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। 22 जुलाई के बाद राज्य में मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। इस बाद बारिश अच्छी होने की संभावना भी बनी हुई है।

Advertisement
Google search engine