NRI SANJH JALANDHAR (27 January
पंजाब की सड़कों पर अब दुबई पुलिस के पास जैसी गाड़ियां सड़कों पर देखने को मिलेगी। रोड पर लाइफ सेविंग के लिए अहम रोल अदा करेंगी और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की भी खैर नहीं। जालंधर में पूरे पंजाब के लिए 144 लाइफ सेविंग गाड़ियां पहुंची है जिन पर 5000 के करीब मुलाजिम रोड एक्सीडेंट के दौरान घायल लोगों को मदद पहुंचाएंगे।
पंजाब सरकार की तरफ से रोड एक्सीडेंट के दौरान घायल लोगों को मदद पहुंचाने के लिए अहम कदम उठाया गया है। PAP में समागम दौरान मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को 144 के करीब लाइफ सेविंग गाड़ियां दी है। जिसे स्पेशल फोर्स के मुलाजिम चलाएंगे और रोड पर हुए एक्सीडेंट के स्पॉट पर तुरंत पहुंचेंगे। ट्रेफिक एडवाइजरी की रिपोर्ट देखें तो हर साल हजारों लोग रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवा रहे हैं। मौतो का आंकड़ा कम करने के लिए स्पेशल फोर्स और यह गाड़ियां अहम रोल अदा करेंगे।
संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने कहा इन 144 गाड़ियों को पंजाब के अलग-अलग जिलों के थानों में दिया जाएगा जहां तुरंत घायल लोगों को मदद मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा जल्द ही लोगों को मिलेगा क्योंकि रोड एक्सीडेंट के दौरान लोगो को अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाती थी लेकिन अब कीमती जान को बचाया जा सकेगा।
गैस कटर और जीपीएस सिस्टम से लोड होंगी गाड़ियां
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पुलिस को जो गाड़ियां दी गई है उसमें गैस कटर और जीपीएस सिस्टम लोड होगा इससे गाड़ी को ट्रैक करना आसान हो जाएगा और एक्सीडेंट के दौरान अगर किसी घायल को तुरंत बाहर निकलना है तो गैस कटर की मदद से उसे बाहर निकाला जा सकता है।
विदेश की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस के होंगे पॉइंट्स
इसी के साथ मुख्यमंत्री मान ने कहां की जो ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे वह विदेश की तर्ज पर ही बनाएंगे और उनके सारे पॉइंट्स भी विदेश जैसे होंगे।
हर 30 किलोमीटर पर होगी इंटरसेप्टर गाड़ी
हाईवे पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण ही अक्सर रोड एक्सीडेंट होते हैं। इन पर नकेल डालने के लिए पंजाब सरकार ने हर 30 किलोमीटर के दायरे में इंटरसेप्टर गाड़ी खड़ी करने के आदेश दिए हैं। जो नई गाड़ियां पंजाब पहुंची है इंटरसेप्टर लगा होगा।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
पंजाब सरकार की ट्रेफिक एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों की जान शराब पीकर गाड़ी चलाने से भी हुई है। पुलिस को दी गई गाड़ियां और स्पेशल फोर्स ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान भी करेंगे और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई भी।


