NRI SANJH JALANDHAR (27 January)
फगवाड़ा के चाचोकी पुल के पास चाइना डोर की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की आंख, नाक और मूंह पर बहुत ही गहरे कट लगे हैं। जिसे लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लेकिन व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
घायल तरलोक सिंह निवासी गांव घुमना अपनी मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था। जब वह चाचोकी पुल पर पहुंचा तो चाइना डोर की चपेट में आ गया।
डॉक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि तरलोक सिंह की आंख काफी गहरा जख्म बन गया है। उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज देकर उसे रेफर कर दिया है। गनीमत रही कि समय रहता डोर को पीड़ित ने खुद पकड़ लिया था। वरना इससे उसकी आंखों की रोशनी जा सकती थी। डाक्टर ने कहा कि चाइना डोर की चपेट में आने का पहला मामला नही है। अस्पताल में इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं।


