NRI SANJH JALANDHAR (7 SEPTEMBER)
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही मम्मी और पापा बनने वाले हैं। इस महीने के अंत में एक्ट्रेस एक मासूम से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही ये कपल आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। जिसका फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर और दीपिका
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने डिलीवरी से पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बप्पा का आशीवार्द लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान उनकी फैमिली भी उनके साथ नजर आई। ग्रीन साड़ी में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, कुर्ता पजामा में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी काफी डैशिंग लग रहे थे। एक्टर दीपिका का हाथ थामे मंदिर के परिसर में चलते दिखाई दे रहे हैं।




