Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
HomeCrimeजालंधर अमृतसर हाईवे पर ऑटो और कार की भयानक टक्कर में दो...

जालंधर अमृतसर हाईवे पर ऑटो और कार की भयानक टक्कर में दो लोगों

NRI SANJH JALANDHAR (31 January)

जालंधर अमृतसर हाईवे पर पड़ते विधिपुर के पास ऑटो और कार की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह से ही चूर-चूर हो गया और कार चालक मौके से भाग गया। ऑटो में सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान परमजीत सिंह निवासी बिधिपुर और पंकज निवासी मुस्लिम कॉलोनी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान हैप्पी निवासी नूरपुर कालोनी और गंभीर रूप से घायल गोविंदा की अभी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह सपोर्ट पर पहुंचे तो कार चालक भाग चुका था। वही गाड़ी के नंबर से एड्रेस और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

मकसूदा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही मृतकों की बॉडी को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जैसे ही परमजीत के परिवारिक मेंबरों को एक्सीडेंट की सूचना मिली तो अस्पताल पहुंचकर उन्हें पता चला कि परमजीत की मौत हो चुकी है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments