NRI SANJH JALANDHAR (4 March)
मोहाली के सेक्टर 67 में सीपी मॉल में दिन-दहाड़े शॉपिंग मॉल में जम्मू के गैंगस्टर की गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि हमलावर अचानक आए और उन्होंने गैंगस्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेश डोगरा के रूप में हुई है जो जम्मू का गैंगस्टर है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।
मॉल से बाहर निकलने पर ही मारी गोलियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही गैंगस्टर राजेश डोगरा मॉल से बाहर निकला तो उस दौरान बाहर इंतजार कर रहे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां मारने के बाद हमलावर मौके से गाड़ी में फरार हो गए हैं।
स्कॉर्पियों में आए थे 7-8 हमलावर
बताया जा रहा है कि हमलावर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। गैंगस्टर राजेश डोगरा मॉल से निकल कर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठे 7-8 हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों ने तब तक गोलियां चलाई जब तक कि वह मर नहीं गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस इस घटना के बाद आस-पास से सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 15 राउंड फायरिंग की है। जिसमें गैंगस्टर राजेश डोगरा की मौत हो गई है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल बन गया है।


