Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसदन में ताला लेकर पहुंचे CM मान तो भड़क उठे विपक्ष के...

सदन में ताला लेकर पहुंचे CM मान तो भड़क उठे विपक्ष के नेता

NRI SANJH JALANDHAR (4 March)

बजट सेशन के दूसरे दिन विधानसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्ष नेता प्रताप बाजवा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्षी नेताओं को जवाब देते हुए सीएम मान ने कहा कि मेरा सच सुनकर विपक्ष के नेता भाग जाएंगे। इसलिए सदन को ताला लगा देना चाहिए। ताकि विपक्षी नेता बाहर न जा सके। CM मान ने बजट सेशन में बोलते हुए कहा एक ताला और लेकर आए हैं क्योंकि जब वह बोलेंगे तो विपक्षी नेता मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे। इसलिए स्पीकर साहिब जी इनके मुंह पर भी ताला लगा दें।

सीएम भगवंत मान विधानसभा में ताला लेकर पहुंचे थे। इसी को लेकर प्रताप बाजवा उन पर भड़क गए। जिस पर सीएम  मान ने कहा कि आप मेरा सच सुनकर भाग जाएंगे इसलिए सदन को ताला लगा दिया जाए। वहीं प्रताप बाजवा ने कहा कि पुलिस ने हरियाणा पंजाब ने पंजाब की हद में घुसकर किसानों पर गोलियां चलाई। जिस पर सीएम मान ने कहा कि कैप्टन साहब के समय भी गोलियां चली थी।

बता दें बजट सत्र के पहले दिन भी प्रताप बाजवा के नेतृत्व में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी और भारी शोरगुल व हंगामे के चलते राज्यपाल अपना भाषण भी नहीं पढ़ सके थे। इस बीच, सोमवार को कांग्रेस के अलावा शिअद और भाजपा के सदस्य भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के मूड में थे।

विधानसभा में तीखी बहस के बीच सीएम भगवंत मान ने कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी किसके साथ बैठते हैं? मेरे साथ। क्या आप कभी उनके साथ बैठे हैं?” एक तरफ, आप हमारे साथ (सीट बंटवारे पर) समझौता कर रहे हैं। जाओ और उनसे (सोनिया और राहुल गांधी से) कहो कि वे हमारे लिए कुरूक्षेत्र, दिल्ली और गुजरात (लोकसभा) सीटें न दें। सीएम के संबोधन के दौरान कांग्रेस की तरफ से लगातार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। वहीं भाजपा ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments