Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचाइना डोर ने ली 14 साल के बच्चे की जान

चाइना डोर ने ली 14 साल के बच्चे की जान

NRI SANJH JALANDHAR (15 February)

चाइना डोर के कारण 14 साल के बच्चे की मौत हो गई है जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया है।। मृतक की पहचान जयवीर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

एक्टिवा से जा रहा था

जयवीर सिंह एक्टिवा से अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। इस दौरान आदमुपर रेलवे रोड पर  उसके गर्दन पर चाइन डोर फंस गई। अचानक डोर के फंसने के कारण उसके गले की नस कट गई। नस कटने के बाद उसके गर्दन से तेजी से खून बहने लगा। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस चला रही है जागरुकता अभियान

आपको बता दें कि पुलिस चाइना डोर को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। पुलिस कई बार लोगों को चेतावनी भी दे चुकी है। वहीं चाइना डोर बेचने वालों पर पुलिस कई दुकानों पर रेड भी कर चुकी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस प्रशासन एवं गांव की पंचायत द्वारा इलाके में चीन डोर का इस्तेमाल बिक्री और गैर कानूनी तरीके से स्टोर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया अथवा करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments