Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका में रैली के दौरान चली अंधाधुध गोलियां, बच्चों समेत 21 जख्मी

अमेरिका में रैली के दौरान चली अंधाधुध गोलियां, बच्चों समेत 21 जख्मी

NRI SANJH JALANDHAR (15 February)

अमेरिका के कैंसस में एक रैली के दौरान अंधाधुंध गोलियां चली हैं। इस गोलीबारी में बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई घायलों की हालत काफी ज्यादा गंभीर है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया अरेस्ट

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि गोलियां किस मकसद से चलाई गई हैं। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो लोग एक हमलावर को पकड़ रहे हैं।

हमलावर को धक्का देकर गिराया फिर पकड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी से भगदड़ मच जाती है। इस बीच एक आदमी और महिला तेजी से दौड़ते हुए हमलावर को पकड़ते हैं। उसे धक्का देकर गिरा देते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। इस दौरान उसकी गन गिर जाती है। इसके बाद एक महिला हमलावर के पास पड़ी बंदूक को उठा लेती है।

रैली 3 किलोमीटर लंबी थी

हमलावर को पकड़ने वाले आदमी ने बताया कि रैली करीब 3 किलोमीटर लंबी थी। हजारों लोग इसमें शामिल थे। मैं हमलावर के पीछे ही था। जैसे ही गोलीबारी हुई लोग यहां-वहां भागने लगे। भीड़ के बीच मुझे हमलावर दिखा। मैंने पीछे से उसे पकड़ने की कोशिश की,लेकिन उस तक नहीं पहुंच पाया। कुछ सेकेंड बाद मैंने उसे धक्का दे दिया। जैसी ही वो गिरा मैंने अपना पूरा बल लगा दिया उसे पकड़ने के लिए। इतने में एक महिला आई और उसने हमलावर के पास पड़ी बंदूक उठा ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments