Monday, June 8, 2026

Google search engine
HomeCrimeआतंकी लखबीर लंडा के तीन साथी हथियारों समेत गिरफ्तार

आतंकी लखबीर लंडा के तीन साथी हथियारों समेत गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (25 February)

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लंडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 17 वेपन और 33 मैगजीन बरामद किए हैं। आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लेकर पंजाब में आगे सप्लाई करते थे। इसे लेकर सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है।

आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने बुधवार को ही 15 लाख रुपए का इनाम रखा है। वह 2017 से ही फरार चल रहा है। NIA उसकी लगातार तलाश कर रही है। लखबीर पंजाब में कई आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान को असलहों की सप्लाई करता रहा है। बता दें कि लखबीर उर्फ लंडा पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments