Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअलग अलग रंग के होंगे Stamp पेपर, दो दिवसीय यात्रा के दौरान...

अलग अलग रंग के होंगे Stamp पेपर, दो दिवसीय यात्रा के दौरान Cm maan ने किया ऐलान

NRI SANJH JALANDHAR (25 February)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दो दिवसीय सरकार-व्यापार मिलनी चल रही है। जिसकी शुरूआत बीते दिन मुकेरियां से की गई थी। वहीं आज पठानकोट में सीएम ने व्यापारियों से बातचीत की। वहीं दूसरा कार्यक्रम दीनानगर में होगा। 

सीएम ने बताया कि पंजाब के ज्यादातर टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए हैं। पहले पठानकोट से चंडीगढ़ जाने में जितना तेल, उतना ही टोल लग रहा था। अब ज्यादातर बंद हो चुके हैं। उनकी नजर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी है। जिस दिन कोई एग्रीमेंट ब्रीच किया, तुरंत बंद करवा दिया जाएगा।

स्टांप पेपर के रंग अलग अलग निर्धारित

वहीं सीएम ने कहा कि स्टांप पेपर के अलग अलग रंग निर्धारित किए गए है। इंडस्ट्रीयल जमीन केलिए हरे रंग के स्टांप पेपर, हाउसिंग के लिए लाल रंग के स्टांप पेपर, कृषि के लिए पीले रंग के स्टांप पेपर होगा। उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरपोट को लेकर केंद्र से बात करेंगे। 

सनी देओल पर साधा निशाना 

गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक 9 से 5 बजे तक की ड्यूटी नहीं, 24 घंटे की ड्यूटी है। वह तो कभी संसद भी नहीं आए। 

व्यापारियों के मसलों पर खुलकर चर्चा हुई

मुकेरियां में बीते दिनों आयोजित हुए कार्यक्रम में व्यापारियों के मसलों पर खुलकर चर्चा हुई थी। शहरों के इंडस्ट्रियल पॉइंट्स के अलावा बाजारों व एसोसिएशंस को आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई थी। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में पठानकोट के उत्सव रिसोर्ट में पहुंचेंगे। इसमें कई जिलों के व्यापारी व उनकी संस्थाएं मौजूद रहेंगी।

SourceNRI
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments