NRI SANJH JALANDHAR (21 February)
पश्चिम बंगाल में सिख आईपीएस अफसर को बीजेपी नेता ने खालिस्तानी कह दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ट्वीट कर इसे बेहद निंदनीय बताया और कहा कि बीजेपी को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
सीएम मान ने एक्स पर ट्वीट किया कि बंगाल के एक सिख IPS अधिकारी को बीजेपी नेता द्वारा देशद्रोही कहना बेहद निंदनीय है..शायद बीजेपी को नहीं पता कि देश को आज़ाद कराने और उसकी आज़ादी को बरकरार रखने में आज तक सबसे ज्यादा बलिदान पंजाबियों ने दिया है..बीजेपी को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।


