Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeनेशनलSwati Maliwal मामले में प्रिंटर-लैपटॉप लेकर CM आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, CM केजरीवाल...

Swati Maliwal मामले में प्रिंटर-लैपटॉप लेकर CM आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, CM केजरीवाल 15 मिनट में अपना प्रदर्शन खत्म कर भागे-भागे पहुंचे घर

NRI SANJH JALANDHAR (19 MAY )

CM आवास पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सीएम हाउस से लेकर सड़क तक सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। स्वाति मालीवाल में साक्ष्य इकट्ठा करने दोपहर एक से 2 बजे के बीच दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री निवास पहुंची। पुलिस प्रिंटर-लैपटॉप लेकर CM आवास पहुंची। पुलिस ने मारपीट के समय के CCTV फुटेज और DVR कलेक्ट किए हैं। इसकी जानकारी जैसे ही CM अरविंद केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL) को लगी तो वो भी अपना बीजेपी हेडक्वार्टर (BJP Headquarters) मार्च 15 मिनट में खत्म कर भागे-भागे सीएम आवास पहुंचे।

सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह और सांसद राघव चड्ढा समेत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। केजरीवाल ने कहा कि मैंने भगवंत मान को आने से रोक दिया है। अगर आज ये हमें गिरफ्तार कर लेते हैं तो कल आप आ जाना गिरफ्तारी देने। वहीं दिल्ली पुलिस ने बीजेपी हेडक्वार्टर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

बता दें स्वाति मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आवास में मौजूद सीसीटवी और डीवीआर लेने की कोशिश में जुटी हुई है। इस डीवीआर का जिक्र दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में भी किया था।

पुलिस हिरासत में भेजने वाले मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल से जांच एजेंसी ने कहा कि केजरीवाल के सहयोगी पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे और जवाब देने से बच रहे हैं।  रिमांड अर्जी में कहा गया है, ‘‘यह एक बहुत ही गंभीर मामला है जिसमें एक सांसद पर बेरहमी से हमला किया गया जो घातक हो सकता था। विशिष्ट सवाल किए जाने के बावजूद आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया है और वह जवाब देने से बच रहा हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments