Monday, June 1, 2026

Google search engine
HomeCrimeKoshal चौधरी gang ने Chawla Cloth से मांगी 5 करोड़ रुपए की...

Koshal चौधरी gang ने Chawla Cloth से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, दुकान पर 12 राउंड Firing भी की

NRI SANJH JALANDHAR(11 February)

होशियारपुर में चावला क्लॉथ पर 3 बाइक सवारों ने दुकान के बोर्ड पर 12 राउंड फायरिंग की और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। बदमाशों ने कहा कि यह फिरौती कौशल चौधरी गैंग की तरफ से मांगी गई है। बदमाश फिरौती की पर्ची दुकान पर छोड़ कर फरार हो गए।

दुकान में फिरौती की पर्ची छोड़कर फरार

हरजोत चावला ने बताया कि 3 नकाबपोश व्यक्ति स्पलैंडर बाइक पर हथियारों से समेत दुकान के अंदर घुसे। दुकान में घुसते ही उन्होंने दुकान के बोर्ड पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की और एक पर्ची काउंटर पर रखकर फरार हो गए। पर्ची पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती कौशल चौधरी गैंग की तरफ से मांग गई है।

दुकानदारों में रोष

वहीं इस घटना के बाद माहिलपुर के व्यापारियों में डर का माहौल और उन्होंने अपना गुस्सा भी जताया है। व्यापारी दिन दहाड़े हुई इस घटना से काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से अपील की जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।

पुलिस ने कहा- जल्द पकड़ेंगे आरोपियों को

इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments