Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबट्रक और कार की टक्कर में जिंदा जल गए चार दोस्त, एक...

ट्रक और कार की टक्कर में जिंदा जल गए चार दोस्त, एक की हालत गंभीर

NRI SANJH JALANDHAR (26 January)

जालंधर पठानकोट हाईवे पर मुकेरियां के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की भीष्म टक्कर में 4 दोस्तो की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के तुरंत बाद कार को आग लग गई और अंदर बैठे युवकों को किसी तरीके से बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी गंभीर घायल है। जिसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिन्होंने मौके पर आकर युवकों की बॉडी सिविल अस्पताल में पहचान के लिए भिजवा दी है। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि युवक कहां से आ रहे हैं और कहां जाना था। इस बारे में अभी जांच की जा रही है। फिलहाल हाथ से के दौरान रोड पर खड़े वाहनों को साइड पर करवाया जा रहा है ताकि कोई अन्य घटना ना हो जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments