NRI SANJH JALANDHAR (17 February)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा लिया। ईडी ने शराब घोटाले के लेकर बार-बार समन जारी होने के बावजूद केजरीवाल के पेश न होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत की थी। जिसे लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई और केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रैंसिग के जरिए इसमें हिस्सा लिया। अब इस मामले की सुनवाई 16 मार्च को की जाएगी।
जानें कोर्ट में क्यों पेश हुए केजरीवाल
ईडी दिल्ली आबकारी घोटाले की जांच कर रही है। इसी मामले में उसने मुख्यमंत्री को पेश होने के लिए पांच बार समन जारी किया। लेकिन केजरीवाल ने यह कहते हुए पेश होने से इनकार कर दिया कि यह समन गैरक़ानूनी है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि ED के यह समन राजनीति से प्रेरित हैं और इन्हें केंद्र सरकार के कहने पर जारी किया गया है।
ईडी ने कोर्ट में की थी शिकायत
इसके बाद ईडी ने कोर्ट में शिकायत दायर कर केजरीवाल से पूछताछ करने का निर्देश देने की मांग की है। इस मामले में सात फरवरी को राऊज एवेन्यू की एडिशनल मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने शिकायत का संज्ञान लेकर समन जारी कर केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया था। एसीएमएम ने कहा था कि कानूनी तौर पर आरोपी ईडी के समन पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बाध्य था, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहा।
शराब घोटाले में हो चुके हैं कई गिरफ्तार
बता दें कि ED दिल्ली शराब घोटाले में अब तक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ही इस समय में न्यायिक हिरासत में हैं और दोनों नेताओं की कई जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। इन दो नेताओं के अलावा कई अन्य लोग भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।


