Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
HomeनेशनलDelhi Assembly session: दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू, CM रेखा गुप्ता ने ली...

Delhi Assembly session: दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू, CM रेखा गुप्ता ने ली शपथ, विधायकों की शपथ जारी

NRI SANJH JALANDHAR (24 FEBRUARY)

दिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हुआ. प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई. फिर विधायकों को शपथ दिलाई गई. नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र विधायकों की शपथ लेने से शुरू हुआ है.LG वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई, जो 27 फरवरी तक चलेगी. सबसे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ ली, फिर कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली. अब विधायक शपथ ले रहे हैं. जो विधायक आज शपथ नहीं ले पाएंगे, वे कल लेंगे

BJP विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने संस्कृत में शपथ ली.

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया.

इस सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा. रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता लगभग स्पीकर होंगे, जबकि मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर हो सकते हैं. विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments