NRI SANJH JALANDHAR (8 February)
बहादुरगढ़ में ट्रेन में आग लगने से हादसा हो गया। इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से रोहतक के रास्ते बठिंडा जा रही थी। घटना आसौदा के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गोदाम के नजदीक हुई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन घटना के बाद ट्रेन करीब एक घंटा तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही और कई रहने प्रभावित हुई।


