Monday, June 15, 2026

Google search engine
HomeनेशनलCM मान का तंज–सिद्धू जहां जाते हैं बोझ बन जाते हैं

CM मान का तंज–सिद्धू जहां जाते हैं बोझ बन जाते हैं

NRI SANJH JALANDHAR (27 February)


पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोतसिंह सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतसिंह मान ने तंज कसते हुए कहा कि सिद्धू दलबदलू हैं। वे जिस दल में जाते हैं वहां के लिए बोझ बन जाते हैं। हाल ही में सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलें चली थीं। कई दिनों से वे कांग्रेस की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे हैं।


पारंपरिक पार्टियां ईष्र्या रखती हैं
मुख्यमंत्री मान ने भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईष्र्या करती हैं, क्योंकि वे एक सामान्य परिवार से हैं। ये नेता मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दैवीय अधिकार है। वे यह बात हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को कुशलतापूर्वक चला रहा है। इन नेताओं ने लंबे समय तक जनता को बेवकूफ बनाया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में अभिन्न अंग बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक सामान्य परिवार से हैं. उन्होंने कहा कि ये नेता जो मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दैवीय अधिकार है, वे यह बात हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को ‘कुशलतापूर्वक’ चला रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को बेवकूफ बनाया लेकिन अब जनता उनके दुष्प्रचार के बहकावे में नहीं आएगी

हमारी अफवाहों का धुआं वहां से उठता है जहां हमारे नाम से आग लग जाती है : सिद्धू
सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सिद्धू ने सोशल मीडिया पर 10 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी अफवाहों का धुआं वहां से उठता है गुरु, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments