Thursday, July 23, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सBJP में भी शामिल होंगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर

BJP में भी शामिल होंगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर

NRI SANJH JALANDHAR (13 March)

पटियाला से कांग्रेस सांसद और पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होगी। कल दिल्ली में सीनियर लीडरशिप पार्टी में शामिल करवाएगी।

परनीत कौर की BJP में जाने की थी अटकलें

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परनीत कौर को 3 फरवरी 2023 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड किया था। इस पर वडिंग ने कहा था कि जल्द ही नया प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

2021 में कांग्रेस की तरफ से उनके पति को मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाने के बाद से वह कांग्रेस की गतिविधियों से दूर रह रही थीं। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा नहीं लिया था। उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी बनाई थी। हालांकि निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था।

2019 में फिर आई कांग्रेस

2019 में कांग्रेस ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीनी। परनीत कौर को 532027 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के सुरजीत सिंह रखड़ा को 369309 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की नीना मित्तल को सिर्फ 56877 वोट मिले। बता दें कि परनीत कौर 1999, 2009 और 2019 में पटियाला से सांसद रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments