NRI SANJH JALANDHAR (12 JANUARY)
लोकसभा चुनाव के लिए I.N.D.I.A अलायंस में शामिल आप और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में मीटिंग का दौर जारी है। वहीं, पंजाब के सीनियर कांग्रेसी नेता आप के साथ जाने को तैयार नहीं हैं। पार्टी इंचार्ज देवेंद्र यादव यह बात खुद बता चुके हैं कि गठबंधन को लेकर नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं।
हम आप के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं
अब कांग्रेस के सीनियर नेता परगट सिंह ने भी आप से गठबंधन से सीधे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हम आप के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं हैं। इसकी कई वजह हैं, पौने दो सालों में आप सरकार की कारगुजारी राज्य में निचले स्तर की रही है। वह सरकार प्रशासन को लेकर गंभीर नहीं हैं। पंजाब की डेमोक्रेसी को बचाना भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में हमें अकेले चुनावी मैदान में जाना चाहिए।
बीजेपी पंजाब में चौथे नंबर की पार्टी
परगट सिंह का कहना है कि हमें बीजेपी से लड़ना है। बीजेपी पंजाब में चौथे नंबर की पार्टी है। ऐसे में हमारा उनसे मुकाबला नहीं है। इस स्थिति में गठबंधन की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद आप पार्टी I.N.D.I.A में शामिल हो सकती है। नवजोत सिंह सिद्धू व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच चल रही जुबानी जंग पर परगट सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इस तरह की बयानबाजी से नुकसान हुआ था। वहीं, अब नए प्रभारी आए हैं। उन्हें सब कुछ बता दिया गया है। उम्मीद है कि इस मसले को चुनाव से पहले निपटा लिया जाएगा। वरना इससे पार्टी का नुकसान ही होगा


