NRI SANJH JALANDHAR (23 OCTOBER)
बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड फेमस एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बीच फेसबुक पर वायनाड के सांसद राहुल गांधी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो के साथ दोनों नेताओं को मारने की धमकी दी गई है। एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर वाराणसी के सिगरा थाने में शिकायत दर्जा कराई है। एनएसयूआई ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
एनएसयूआई से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने बताया कि एक फेसबुक यूजर ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की फोटो के साथ राहुल गांधी को धमकी देते हुए पोस्ट लिखी है। पोस्ट में लिखा गया कि “जर्मनी में गेस्टापो है, इस्राइल में मोसाद है, यूएसए में सीआईए है, और अब भारत में लॉरेंस विश्नोई है। अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए।
इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए ऋषभ पांडेय ने पुलिस से मांग की है कि आरोपित के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमारी मांग है कि इस आपराधिक सोच वाली मानसिकता के व्यक्ति पर जल्द FIR दर्ज किया जाए।


