पंचायत चुनाव–जालंधर में 2 वोटों से जीते ईसपुर के राज धालीवाल, फिरोजपुर में बीकॉम छात्रा तो पठानकोट में मंत्री की पत्नी सरपंच बनी

oplus_2

NRI SANJH JALANDHAR (16 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में मंगलवार को पंचायत चुनाव हुए। इसमें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग हुई। 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है, देर रात तक इलेक्शन कमीशन की ओर से फाइनल आंकड़ा जारी नहीं किया गया। इन पंचायती चुनाव में अब तक सबसे कम वोट पर जालंधर के ईसपुर गांव के राज धालीवाल सरपंच बने। जो मात्र 2 वोटों से जीते है।

फिरोजपुर में बीकॉम की छात्रा सरपंच बनी है। वहीं एक मंत्री की पत्नी ने भी पंचायत चुनाव जीता।

राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। इन पर चुनाव EVM के बजाय बैलट पेपर से हुए। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी रखा गया था। वोटिंग के दौरान पटियाला, मोगा, अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, जालंधर, गुरदासपुर और लुधियाना में बवाल हुआ।

पटियाला, मोगा, अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा और बरनाला में गोलियां चलने के साथ पथराव हुआ। वहीं कपूरथला में पोलिंग बूथ पर तलवारें चलीं। जिसमें कई लोग घायल हुए।

3798 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए राज्य में 3798 सरपंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं, 48861 पंच भी बिना मतदान के घोषित हो चुके हैं। आज 25588 सरपंच पद और 80598 पंच पद के लिए मतदान हुआ।

पंचायत चुनाव के प्रमुख रिजल्ट

  • जालंधर के ईसपुर गांव में सरपंच प्रत्याशी राज धालीवाल 2 वीटों से जीते।
  • पठानकोट के गांव कटारूचक्क के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की पत्नी उर्मिला कुमारी सरपंच का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने करीब 350 वोटों से चुनाव जीता है।
  • फिरोजपुर के बस्ती बूटा वाली गांव में 23 साल की राजवीर कौर सरपंच बनी हैं। वह बीकॉम की छात्रा हैं। उनकी जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है।

चुनाव के दौरान बड़ी घटनाओं के अपडेट्स…

  • पटियाला में मतदान केंद्र पर गोलियां चलने के साथ पथराव हुआ। घटना में 2 लोग घायल हो गए। आरोप है कि बाहरी लोगों ने गांव के मतदान केंद्र पर फायरिंग की।
  • सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में चल रहे पंचायत चुनाव में दखल देने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव रोकना गंभीर मामला है।
  • बरनाला में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीनियर कांस्टेबल लक्खा सिंह (53 वर्ष) के रूप में हुई है।
  • जगराओं के कोठे अठचक्क गांव में मतदान शुरू होते ही विवाद हो गया। लोगों के हंगामे के बाद यहां वोटिंग रुकी हुई है। इसके अलावा जगराओं के गांव पोना और गांव डल्ला में चुनाव रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।
  • पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए फाजिल्का से जालंधर आए एक टीचर की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
  • मानसा के गांव मानसा खुर्द में वोटिंग रोकी गई है। बैलेट पेपर गलत छपा हुआ था। जैसे ही मामला ध्यान में आया, उसके बाद उच्च अधिकारियों के ध्यान में यह मामला लाया गया।
  • तरनतारन जिले के गांव सोहल सैण में मतदान केंद्र के बाहर गोली चली। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच विवाद हुआ।

Advertisement
Google search engine