भारत के चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि झारखंड में दो फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 13 नवंबर को होगी। दूसरे फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों के नतीजें 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया है। महाराष्ट्र विधानसभा में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। गजट नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को निकाला जाएगा। नामांकन 29 अक्टूबर से किए जा सकेंगे। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 4 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
झारखंड में पहले फेज की वोटिंग 13 नवंबर को और 20 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होनी है। पहले फेज की गजट नोटिफिकेशन की तारीख 18 अक्टूबर 2024 हैष दूसरे फेज के नोटिफिकेशन की तारीख 22 अक्टूबर है। पहले फेज के नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर को है। दूसरे फेज की नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर को है। पहले फेज के नॉमिनेशन की जांच की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर और दूसरे फेज के नॉमिनेशन की जांच की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। पहले फेज के कैंडिडेट 30 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस ले सकेंगे। जबकि दूसरे फेज के कैंडिडेट 1 नवंबर को अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
किन विधानसभा और लोकसभा सीटों पर है उपचुनाव?
उत्तर प्रदेश की 9, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 2, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केरल की वायनाड सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। पहले उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था. लेकिन अभी अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की डेट अनाउंस नहीं हुई है। 48 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें BJP के पास हैं। कांग्रेस के पास 11 सीटें, सपा के पास 6 और TMC के पास 5 सीटें हैं. इसके अलावा अन्य के पास 14 सीटें हैं।



